अंबाजी मंदिर

उत्तमनगर

अंबाजी मंदिर

उत्तमनगर

  • Home /
  • मंदिर का इतिहास

माँ को श्रध्धांजली

माता सुलोचनादेवीजी
हमने कैभी सोचा भी न था कि हमारी माँ हमे इतनी जल्दी छोड़कर सुलोचना माँ की गोद में समा जाएगी। माँ की प्रेरणा से हम सबमें भक्ति की भावना आगी। माँ जगदम्बा और माँ सुलोचना से यही विनती है कि हमें हर जन्म में हमारी मां ही, मां के रुप मिले । समस्त गुप्ता परिवार
समस्त गुप्ता परिवार
परम वंदनीय प्रकाशबेन गुप्ता जिनको हम सब मंडलकी बहनें मम्मी कहते हैं, वह हमको अचानक अकेला छोडकर मां श्री सुलोचना माता के चरणों में महाप्रयाण के लिए चल पड़ी। हम सब माँ के बिना अनाथ हो गये । उनका वात्सल्य पूर्ण प्रेम हमारे लिये एक सहारा है। सदैव निःश्वार्थ भाव से कार्य करनेकी उनकी शिक्षा को हम जीवन भर निभायेंगे और उनकी निःस्वार्थ भक्ति को आगे बढाते रहेंगे एसी मां हमको शक्ति दे । यही हमारी श्रध्धांजली है । उनका बताया हुआ मार्ग उनको सदैव हमारे बीच होने का, हम सभी को अनुभव करायेगा ।
समस्त मंण्डल

श्री गणेशाय नमः
मां जगदम्बा के चरणों में मेरी हजारों बार वंदना तथा प्रणाम

श्री सुलोचना देवीजी एक सामान्य व्यक्ति नहीं थी। परन्तु साक्षात जगदम्बा का अवतार थी। वे मां के रास्ते ले जाने वाली गुरुमाता थी। जग में कोई बड़ा नहीं है। ईश्वर का साक्षात्कार कराने वाली सुलोचना मां को कोटि कोटि प्रणाम । उन्होंने प्रेम रुपी भक्ति का साक्षात्कार कराया उनके चरण कमलों में लाख लाख प्रमाण ।

यह कहानी नहीं बल्कि एक हकीकत है जो मैं मां जगदंबा की याद में यह सुनहरा दीप जलाने जा रही हूँ। श्री सुलोचना अंबे माताजी का मंदिर एक प्रेममंदिर है। यह आज की बात नहीं है, ५३ साल पुरानी बात है। माँ सुलोचना माताजी के बारे में मुझे ज्यादा मालूम नहीं था। सिर्फ इतना पता था कि उनका जन्म धारी गाँव (सौराष्ट्र) १८१७ में हुआ था। मैं मेरे साथ हुए चमत्कारों का वर्णन करने जा रही हूँ।

माताजी से मेरी मुलाकात मेरी एक नजदीकी बहन ने करवाई थी । उससे पहले मैं ना कभी घर से बहार निकली थी और ना ही किसी संत महात्मा से मिली थी चैत्र की नवरात्रि नजदीक आ रही थी और मेरा दिल धडक रहा था । इसका कारण यह था कि मेरी एक कन्या एवं एक पुत्र का स्वर्गवास नवरात्रि में हो गया था। इस समय मेरी गोदमें ६ महिने का बच्चा था और चैत्र की नवरात्री नजदीक आ रही थी और मेरी बेचैनी बढती जा रही थी। मेरी समस्या का समाधान हुआ एक अज्ञात शक्तिने कहा अगर तेरे बच्चे का कुछ नही हो तो तूं मां जगदंबा की उपासना कर और नवरात्रि में एक दिन का व्रत कर । मेरे मन में एक तरह का संतोष हुआ और संकल्प किया कि मेरे बच्चे को कुछ नहीं हुआ तो मैं एक दिन का व्रत करूँगी। चैत्र की नवरात्रि आई और मुझे उस प्रेरणाशक्ति ने याद दिलाया कि तुम्हे एक दिन का व्रत रखना है। अब मेरे मन में एक समस्या थी कि व्रत कैसे किया जाये और इसका विधान क्या है ? तब मैंने एक नजदीकी बहन से पूछा कि मैं नवरात्रि में एक दिन का व्रत अपने बच्चे के लिये करना चाहती हूँ, तो इस व्रत में क्या क्या करना होता है ? मुझे बताओ। तब उस बहनने मुझसे कहा कि यहाँ एक देवीजी आई हुई हैं। वो माँ जगदंबा की बहुत बडी भक्त है। वह सब बता देगी। तुम मेरे साथ चलो। उस समय मेरी उम्र ३० साल की थी। पतिदेव कहीं आनेजाने नहीं देते थे । मैंने उस बहन से कहा बहन मेरे लिये उनके दर्शन दुर्लभहैं, क्योंकि मेरे पतिदेव किसी संत महात्मा में विश्वास नहीं करते

। फिर भी मैं उनसे एक बार हिम्मत करके आज्ञा माँगूगी । रातको जब पतिदेव घर आये तब मैंने डरते डरते बड़े आग्रहपूर्वक पूछा कि यहाँ एक देवीजी पधारी है अगर आप कहे तो मैं उनके दर्शन कर आऊं और व्रत के बारे में भी पूँछ लूँ ।

माँ जगदम्बा उनके दिलमें बस गई और ऐसा चमत्कार दिखाया कि उन्होने मुझे मिलने की इजाजत दे दी । मनमें बडी प्रसन्नता हुई और मैं अपने बच्चे बालकृष्ण को लेकर उनके पास गई । जब मैं माँ के पास गई तो मैं उनको देखती ही रह गई । मुझे ऐसा लगा कि मैं मंदिर में किसी मूर्ति के दर्शन कर रही हूँ। मेरी ३० साल की उम्र में मैंने कभी ऐसे सन्त के दर्शन नहीं किये थे। मुझे ऐसा लगा कि मैं अपनी सुधबुध खो चुकी हूँ। काफी समय तक मैं बोल नहीं सकी और मेरे कानों में एकदम आवाज आई, देवी कहाँ खो गई ? आओ बैठो क्या बात है ? कोई परेशानी हैं क्या ? इतना सुनते ही मैंने अपने बच्चे को उनके चरणों में रख दिया उनके चरण छुए और प्रार्थना की माँ मेरे बच्चे को आर्शीवाद दो कि इसे कुछ ना हो। पिछली दो नवरात्रि में, मैं अपने दो बच्चों को खो चुकी हूँ। बच्चे को देखकर माँ बहुत खुश हुई । उन्हें लगा जैसे यह सच में कन्हैया है में बडबडाई कि हनुमान दादाने एक भी पेड़ा नहीं खाया। अचानक मुझे ध्यान आया कि माँ रोजाना कहती है कि मेरे उपर हर समय हनुमान दादा की कृपा है तो क्यों न ये पेड़े उनके पास ले जाउँ ? उनकी परीक्षा हो जायेगी और मेरी शंका का निवारण हो जायेगा । मैं पेड़े लेकर उनके पास गई। उस समय वहाँ कीर्तन चल रहा था। प्रसाद उनके पास रखा और कीर्तन गाने लगी, अभी तो प्रसाद रखे ५ मिनिट भी नहीं हुए थे कि एकदम से बड़े जोर की गर्जना हुई और माँ ने इतना बड़ा मुँह खोला कि ५-६ पेड़े मुँह में रख लिये। माँ के उपर जो दादा आये थे मुझसे बोले और कुछ परीक्षा लेनी है ? मैं तो एकदम से डर गई । मैने हाथ जोडकर दादा से कहा कि मुझे माफ कर दो। दादा मुझे क्षमा कर दो। इतना कहते ही दादा का अव्हान गायब हो गया । माँ कभी कहती कि मेरे उपर नागदेव की छाया है। मेरे मनमें फिर शंका उठती कि एसा कैसे हो सकता है ? एक दिन देखती हूँ कि खूब बडा अजगर चला आ रहा है और मैं जोर जोर से चिल्लाकर कहने लगी माताजी हट जाइये “नाग डस लेगा” और माँ ने तो नागदेव के आगे दंडवत प्रणाम किया और नागदेवने उनके उपर फन रख दिया। डरके मारे मेरा तो पसीना ही छूट रहा था। थोडी देर में नागदेव गायब हो गये और में माँ के चरणों में गिर पडी और मैंने कहा, माँ मुझे क्षमा कर दो । तुम्हारी इस लीला को मैं कभी नहीं समझ पाऊँगी ।

समय बितता रहा परंतु मेरी शंकाए खत्म नहीं होती थी । माँ कहती थी कि भगवान शंकर मेरे साथ हर समय रहते है, परंतु मैं सुनी-अनसुनी कर देती और मन ही मन कहती कि शंकर भगवान माँ के पास हैं तो कहाँ छिपे रहते हैं ? मुझे तो कभी दिखलाई नहीं देते। मैं रातको जब सोती तो यही सोचती कि क्या माताजी की बात सच है कि शंकर भगवान उनके पास है ? एक दिन मैंने देखा कि उनके माथे पर तिलक लगा हुआ, जटा बिखरी हुई, मृगछाला पहने हुए एक सेकंड के लिये शंकर भगवान ने मेरी तरफ देखा और अंतरध्यान हो गये । सुबह जाकर माँ को ये सब सुनाया कि माँ मैं तो जाग रही थी। मैंने कोई सपना नहीं देखा था । माँ हँसने लगी और बोली तू न समझ पायेगी कि मैं कौन हूँ।

फिर एक चमत्कार हुआ। मेरे एक मिलने वाले भाई थे, वे जब मेरे घर आये तब बड़े उदास थे । मैंने पूछा भाईसाहब आप बड़े उदास नजर आ रहे है। तब वे कहने लगे मेरे एक परममित्र हैं उनकी पुत्रवधू बहुत बीमार है। हर जगह के डॉक्टर बुलवाये पर उसकी हालत बिगड़ती ही जा रही है।

मैं एक आशा लेकर आपके पास आया हूँ कि अगर आप मुझे अपने साथ माताजी के पास ले चले और उन्हें उस बहू को दिखाये तो शायद वह ठीक हो जाये। उनके बहुत आग्रह पर मैं चलने को तैयार हो गई। हम माताजी के पास गये और सारी बात उन्हें बतलाई और प्रार्थना की कि माँ आप हमारे साथ एक बार चलकर उस बहू को देख लीजिये । माँ ने साफ इन्कार कर दिया कि मैं किसीके घर नहीं जाती । अगर मेरे पास विश्वास लेकर आये हो तो उसे यहाँ ले आओ। हमने कहा कि माँ बहू आने की स्थिति में नहीं है। माँ ने कोई उत्तर नहीं दिया और हम निराश होकर चलने के लिए खडे हो गये । हमारा इस तरह से उदास होकर जाना माँ को अच्छा नहीं लगा और बोली ठहरो, उन्होंने अपनी पूजा में से माँ जगदम्बे का नाम लेकर थोड़ा सा कुमकुम दिया और कहा इसे उसके माथे पर लगा देना । हम कुमकुम लेकर बहुत खुश हुए, पर मनमें एक शंका थी किइतने बड़े बड़े डॉक्टर उसे ठीक नहीं कर पाये तो क्या ये थोड़ा सा कुमकुम उसे जीवनदान दे सकेगा ? वह भाई मेरे हाथ से कुमकुम लेकर उसके घर पहुंचे और अपने मित्र से कहा, भाई माँ तो नहीं आई परंतु यह कुमकुम माँ ने दिया है। यदि आपको विश्वास हो तो माँ जगदम्बा का नाम लेकर उसके माथे पर लगा दो। उनके मित्रने कुमकुम लेकर माँ जगदम्बा का नाम लेकर उस बहू के माथे पर लगा दिया । कुमकुम लगाते ही उनकी पुत्रवधु ने आँखें खोल दी और उनके वहां जितने भी रिश्तेदार व डॉक्टर बैठे हुए थे सभी इस चमत्कार को देखकर आश्चर्यचकित रह गये और कहने लगे कि उन महान संत आत्मा के दर्शन अवश्य करने चाहिए । सबने माँ का जयजयकार किया। यह अहमदाबाद के माणेकचौक के चौकसी बाजार की सच्ची कहानी है। तभीसे वे लोग माँ सुलोचना के परम भक्त बन गये

एक बार मैं माँ के साथ नीलकंठ महादेव गुरुजी की समाधि पर दर्शन करने गयी तो माँ एकदम बोली, कितनी बढ़िया चंदन की खुश्बू आ रही है। क्या तुझे आई ? मैंने मनमें कहा मुझे तो कोई खुश्बु नहीं आ रही । माँ रोजाना एक न एक नयी बात सुना देती। लेकिन वे माँ थी और मैं सेविका । पर उनकी बातों पर कभी विश्वास ही नहीं बैठता था। घर आकर मन ही मन बड़बड़ाती रही कि पता नहीं माँ को कहाँ से चंदन की खुश्बु आ रही थी ? मुझे जरा भी नहीं आई । अभी यह बात मेरे मन में ही थी कि एकदम मेरे ही हाथों में चंदन की खुश्बु आने लगी । जो भी मेरे हाथ सूँघता वह कहने लगता बड़ी अच्छी चंदन की खुश्बू आ रही है। पाँच मिनिट तक खुश्बू आई, उसके बाद कुछ भी नहीं। मेरी हर शंका का समाधान माँ फौरन कर देती जैसे मेरे मन में एक विश्वास बिठाना चाह रही है। “जगत जननी का वर्णन कहाँ तक करूं?” “कलम में ऐसी ताकात नहीं” कि उस महान आत्मा की कथा लिख सकूं ।

एक दिन की बात है। माँ भावनगर की रानी के साथ खेडब्रह्मा दर्शन को जा रही थीं। माँ की इच्छा हुई कि कुछ ठंडा पीकर जाऊँ । माँ ने मुझसे कहा प्रकाश तेरे घर पर क्या है ? मैंने कहा माँ गाय का दही है। माँ बोली जा लस्सी बनाकर ले आ मैं मनमें बहुत खुश हो गई और घर आई । जल्दी जल्दी गंगाजल डालकर लस्सी बनाई । उसे लेकर माँ के पास गई । माँ ने खूब प्रेम से अपना ग्लास भरा और थोडा सा भावनगर की रानी साहिबा को दिया । रानी साहिबा ने साफ मना कर दिया कि हम किसी के घर का नहीं पीते । माँ के हाथ से एक चम्मच प्रसाद के रुप में लिया ताकि माँ को खराब न लगे । रानी साहिबा हाथ को १० मिनिट तक चाटती रही और कहने लगी माँ मुझे माफ करना । जिंदगी में पहली बार चरणामृत में ऐसा स्वाद आया है। माँ बोली इसीलिये तो मैंने पीने के लिये कहा था क्योंकि किसीने ये बड़े प्रेम से बनाया है।

मेरे कौन से जन्म के पुण्य थे जो महान संत की कृपा मेरे उपर थी । कभी-कभी मैं माँ से पूछती, माँ क्यों मेरे दिल में आपके प्रति शंका होती है ? परीक्षा तो गुरु लेता है। मैं तो आपको चरणों की रज भी नहीं हूँ। मेरी बात सुनकर माँ हंसती और कहती मैं कौन हूँ ये तुझे अभी पता नहीं चलेगा ।

मुझे एक दिन परेशानी ने आ घेरा मेरा बेटा बालकृष्ण अचानक बीमार हो गया। मेरे दो बच्चे पहले जिस बीमारी में गये थे वही बीमारी उसे भी हो गई। मैं बहुत घबरा गई और अपने बेटे को माँ सुलोचना के चरणों में डाल दिया । मैं उनके चरण पकड़कर खूब रोई । मेरा रोना देखकर माँ भी घबरा गई और कहने लगी प्रकाश इसे किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाओ । मैने रोते हुए माँ से कहा कि अब इसकी जिंदगी आपके हाथ में है। मेरे उपर मां को दया आ गई और कहने लगी इसे लेकर शाम को आना । मैं घर वापस आई और शामको मेरे बेटे बालकृष्ण को लेकर माँ के पास गई। माँ पूजा में बैठीं थी

उन्होंने मेरी गोद से बेटे को लेकर अपनी गोदमें लिटा लिया, माथे पर कुमकुम लगाया और माँ जगदम्बे से प्रार्थना कि माँ यह तेरा बालक है, इसकी रक्षा करो। माँ ने बच्चा मेरी गोदमें दे दिया। गोद में आते ही वह हँसने लगा और घर आते ही वह खेलने लगा। सभी को यह देखकर आश्चर्य हुआ कि जो बच्चा इतना बीमार था एकदम से कैसे ठीक हो गया ? माँ हमेशा मुझे आशीर्वाद दिया करती थी कि तेरे एक बेटा और होगा और उनके आशीर्वाद से मेरे यहाँ तीसरे बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम उमेश रखा ।

मेरे एक मिलने वाले भाई थे उनके वहाँ सिर्फ एक पुत्र था । वे एक संतान और चाहते थे परंतु उनकी पत्नी को गर्भरहता और खंडित हो जाता। मैंने उनसे कहा कि अगर आपको विश्वास हो तो मैं आपकी पत्नी को माताजी के पास ले जाउँ । उनको पूर्ण रुप से विश्वास तो नहीं था परंतु मैं उनकी पत्नी को मंगलवार के दिन माताजी के पास ले गई। हम लोग काफी देर तक वहाँ बैठे रहे। माँ से मैंने कहा इनको कोई पूरा बच्चा नहीं होता । बहुत से इलाज करा चूकी है। माँ ने थोड़े गुस्से में कहा मैं कोई डॉक्टर तो नहीं हूँ। जा किसी डॉक्टर को बता “मैंने कहा” माँ आप तो डॉक्टरों की भी डॉक्टर हो। मैं इस बहन को बहुत विश्वास से लाई हूँ और उन्होनें सिर्फ २१ मंगलवार का व्रत बतलाया । इस बहन ने बडी श्रध्धा के साथ २१ मंगलवार का व्रत किया और माँ जगदम्बा की कृपा हुई और उनके घर एक कन्या का जन्म हुआ । इस चमत्कार को देखकर उनका पूरा परिवार सुलोचना माँ का भक्त हो गया। उनकी सेवा का जितना सौभाग्य उन्हें मिला शायद ही किसी को मिल पायेगा ।

समय बीतता जा रहा था मणिनगर के लोग माँ की लीलाएँ व चमत्कार से प्रभावित हो रहे थे। मेरे बड़े बेटे हरीकृष्ण के मनमें एक अरमान था कि उसे अमेरिका जाने को मिल जाए लेकिन हमारी परिस्थिति ऐसी नहीं थी कि हम उसका अरमान पूरा कर सकें। मेरे उपर माँ की कृपा हुई और उसे अमेरिका भेज दिया। जाते समय माँ ने आधे घंटे तक हरीकृष्ण को छाती से लगाया और आशीर्वाद दिया बेटा तू अकेला नहीं जा रहा । माँ जगदम्बा तेरे साथ है। मैं जब भी माँ के पास जाती तो वे हमेशा यही कहती कि मेरी यादगिरी हरीश बनवायेगा । मैं सुनती और बड़बड़ाती कि माँ को कोई और नहीं मिलता, बस हरीश के पीछे पड़ी रहती हैं। माँ मुझे आश्वासन देती, पागल चिढती क्यों है ? अगर हरीश इस लायक बनेगा तो ही तो मेरी यादगिरी बनवायेगा और मैं चुप हो जाती ।

एक दिन हमारे जीवन में ऐसा आया कि जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी कि परम पूज्य सुलोचना माँ हमें अनाथ करके ७-५-१९७० को परमधाम को सिधार गई और हम रोते बिलखते रह गये । हमारी सारी आशाएँ अधूरी रह गई। माताजी के कुछ प्रिय भजन थे जो हमेशा वे गाया करती थीं वो लिख रही हूँ।

अंबे मा की स्तुति

श्री अंबे अंबे माता गले फूलनको हार, करे भक्तनको निहाल,
गौ ब्राह्मण प्रतिपाल, राज राजेश्वरी दलिन जयही
माजीने घणी खम्मा

एक हाथ खडग एक हाथ खप्पर बिराजमान
एक हाथ रुंढ सुधारस प्यालाका
खलनके ठठमेठ झपट करो छीनक्रमे
सिंह पर सवारी बिराजो श्री अंबिका
सुर नदी के चुंडमुंड चमके भुपन भयंकर
प्रचंड होत कृपालीका
माया है मां तारी टेक राख तम शरणमे
रहूँ हमेश
आ बालक ने क्षमा करो श्री अंबिका